फसल को कचरा बताने वाले नायब तहसीलदार को हटाया,किसानों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नही किया जाएगा-मंत्री


 

 

एमपी के सागर जिले में नायब तहसीलदार द्वारा किसान और उसकी फसल के अपमान का मामला सामने आया है। फसल को कचरा बताने वाला वीडियो सामने आने के बाद राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर तहसीलदार को जैसीनगर से हटा दिया गया है। दरअसल सोमवार को पाले से खराब हुई फसलों के सर्वे की मांग को लेकर कुछ किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों से बात करने आए नायब तहसीलदार एलपी अहिरवार फर्श पर पड़ी गेहूं की बालियां देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा, ये कचरा यहां क्यों फैलाया? इस बीच एक किसान ने अफसर के पैर छूकर सर्वे की मांग की, तो गुस्साए अधिकारी ने कहा कि नौटंकी मत करो, क्या है ये? चुपचाप ज्ञापन दो और चले जाओ। अधिकारी के इस व्यवहार से किसान आहत हुए।


By - sagar tv news

09-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.