बाघराज में बदमाशों ने मचाया उत्पात,गाड़ी में तोड़फोड़ कर किए हवाई फायर || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS||


 

 

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाघराज मंदिर के पास बदमाशों के उत्पात और हवाई फायर करने से लोग सहम गए। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की और फिर हवाई फायर करते हुए मौके से भाग गए। आरोपी पीड़ित युवक के बड़े भाई की ससुराल पक्ष के बताए जा रहे हैं। युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक फोर व्हीलर गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। हमले के बाद से परिवार के लोग डरे सहमे हुए हैं। पीड़ित युवक की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बीती रात बाघराज वार्ड में मंदिर के पास रहने वाले सूरज पटेल के घर देर रात 5-6 लोग आए और उसके बड़े भाई राहुल पटेल के बारे में पूछने लगे। राहुल के घर पर न मिलने से युवकों ने सूरज के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी फोर व्हीलर गाड़ी में भी बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की और इसके बाद कट्टे से हवाई फायर करते हुए मौके से भाग गए। पुलिस आरोपियों के विरूद्ध धारा 458, 294, 336 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


By - sagar tv news

06-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.