मंत्री के क्षेत्र में मजदूरों ने किया काम लेकिन सचिव ने फर्जी मजदूरों के खाते में भेजे पैसे- आरोप


 

 

सागर जिले के जैसीनगर के वार्ड नंबर एक में मजदूरों ने चबूतरे का निर्माण किया था लेकिन उन्हें अभी तक इसकी मेहनताना यानी की मजदूरी नहीं मिल सकीय है जिस वजह से परेशान मजदूरों ने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुपस्थिति मे मनरेगा प्रभारी राकेश तिवारी से गुहार लगाते हुए ज्ञापन भी सौंपा। जानकारी के मुताबिक करीब 6 महीने पहले मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत वार्ड में पहुंचे थे इस दौरान वार्ड वासियों ने शनिदेव मंदिर में चबूतरा निर्माण की मांग रखी थी। जिस पर उन्होंने ग्राम पंचायत के द्वारा 50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कराई थी। जिसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा एक महीने पहले चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू कराया गया और मोहल्ले के ही करीब 8 मजदूर चबूतरे निर्माण काम में मजदूरी कर रहे थे जिनका तकरीबन 15,360 मजदूरी बकाया है। इसी को लेकर वो परेशान हैं। मजदूरों का ये भी आरोप है की ग्राम पंचायत सचिव आसाराम साहू ने मनरेगा के जो मस्टर लगाए हैं। उनमें मजदूरो को 7896 रूपये का भुगतान किया गया। लेकिन यह भुगतान किसी दूसरे फर्जी मजदूरों के खाते में मजदूरी का पेमेंट किया गया है।


By - sagar tv news

07-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.