बेटियों को बढ़ावा देने डॉ. ने अपने जन्मदिन पर 7 बच्चियों को बनवायी एफडी


 

 

कहते हैं की बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं उनके आने से घर में बरकत होती है। सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कई तरह की मुहिम चलाई जा रही है जिसे देखते हुए छतरपुर जिले के नौगांव में सामुदायिक अस्पताल के बीएमओ डॉ. रविन्द्र पटेल ने अपनी ओर से अनोखी पहल शुरू की है। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में नौगांव अस्पताल के अंतर्गत पांचों डिलेवरी केन्द्र नौगांव, हरपालपुर, अलीपुरा,महाराजपुर, सहित गढ़ीमलहरा में 31 दिसंबर की रात 12 बजे से 1 जनवरी की रात 12 बजे तक की जन्मी 7 लाड़लियों को अपनी ओर से उनके भविष्य के लिए एफडी कराकर अनूठी पहल की है। प्रदेश भर में इस तरह की अनोखी पहल नगर के अस्पताल केंद्र के डॉ बीएमओ द्वारा देखने को मिली है। जिसमे नौगांव अस्पताल केन्द्र में 3, रामसखी अहिरवार निवासी अच्चट, माया अहिरवार, आसमीन, और हरपालपुर स्वास्थ्य केन्द्र में 2, जिसमें दुरजी अहिरवार, रामदेवी कुशवाहा और महाराजपुर सामुदायिक अस्पताल में 2, जिनमें बाहर बानो हुसैन, कुन्जाबती कुशवाहा पांच स्वास्थ्य केंद्र की 7 बच्चियों के नाम पर 2100 रुपये की अलग अलग 18 साल के लिए एफडी डॉ. रविन्द्र पटेल ने बनवायी हैं। जो लोग बेटियों के महत्व को नहीं समझते उनके लिए इससे बेहतर संदेश और क्या हो सकता है।----


By - sagar tv news

06-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.