शपथ से पहले सुरखी में लगे गोविंद सिंह के मंत्री बनने के पोस्टर


 

 

मध्यप्रदेश के उपचुनाव के बाद शिवराज मंत्रिमडल के विस्तार की अटकलों के बीच मंत्री बनने से पहले ही एमपी के सागर में सुरखी विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक गोविन्द सिंह राजपूत के मंत्री बनाये जाने की बधाई के पोस्टर लग गए है। दरसअल ऐसी खबरे है की 3 जनवरी को मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। जिसमें उपचुनाव जीते गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट को मंत्री बनाये जाने की खबरे है। लेकिन एमपी के सागर जिले की सुरखी विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक गोविंद सिंह के क्षेत्र में पहले से ही मंत्री बनाये जाने की बधाईयाँ दी जाने लगी है। उनके समर्थको ने फ्लैक्स लगाकर मंत्री बनाने की बधाई दी है। फ्लेक्स लगवाने वाले राहतगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष नीरज शर्मा का कहना है कि हम लोग उनको मंत्री मानते है और वह एक दो दिन में मंत्री बनने भी वाले है इसलिए अग्रिम बधाई दी है।
तो ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने का कहना कि स्वागत सम्मान में लगाए जाने वाले फ्लेक्स कभी अतिश्योक्ति होती है तो कभी आनंद की।


By - sagar tv news

02-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.