पति के गुजरने के बाद न्याय के लिए बच्चे को लेकर दर-दर भटक रही विधवा महिला


 

 


केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार उनके द्वारा गरीबों को कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन एमपी के पन्ना जिले की कुछ पंचायतों में कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी वजह से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे ही एक विधवा महिला सोना अहिरवार भी दर दर अपने काम को कराने भटक रही है। जिसने अब कलेक्टर से गुहार लगायी है। ये पूरा मामला जनपद पंचायत अजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी के बबेरू में देखने को मिला। जहां एक मजदूर नरेश अहिरवार की मौत के बाद उसकी बेवा को संबल योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता भी नहीं नसीब हुई। परिजनों ने किसी तरह कर्ज लेकर क्रियाक्रम पूरा कराया। लेकिन संबल योजना के तहत अन्य योजनाओं की उम्मीद पर उस वक्त पानी फिर गया जब ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा परिवार को संबल योजना में अपात्र घोषित कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत जनपद कार्यालय के अधिकारियों से भी की। लेकिन कुछ नहीं हुआ।
आखिरकार दाने-दाने को मोहताज महिला सोना अहिरवार बीमार बच्चे को साथ लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुँची जहाँ उसने अपनी फरियाद सुनाई। उसने बताया की उनके परिवार को आज तक राशन कार्ड से लेकर, उज्जवला योजना, शौचालय, पीएम आवास या किसी भी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिला है। प्रभारी सचिव न परिवार को अपात्र घोषित कर दिया। यहां तक कि उसे प्रसूति सहायता भी नहीं मिली। पति की मौत के बाद वह 3 महीने के मासूम बच्चे की वजह से मजदूरी भी नहीं कर पा रही है। और उसका इलाज कराना भी मुश्किल हो रहा है।--------शॉट/बाइट--------कलेक्टर ने पीड़िता को आश्वासन दिया है। तो देखने वाली बात होती है की कब तक उसे न्याय मिल पाता है।---


By - sagar tv news

26-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.