गले मे पति की अस्थियां डाल न्याय मांगने एसपी ऑफिस पहुँची विधवा महिला


 

 

1236

 

छतरपुर- एसपी ऑफिस में एक 4 साल की बच्ची अपने पिता की अस्थियां लेकर एसपी से मुलाकात करने के लिए बैठी नजर आई। जब मामले का गहराई से पता किया गया तो जानकारी मिली कि हरपालपुर में रहने बाली मासूम बेटी के पिता रविंद्र सोनी की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी और रविंद्र के पिता ने बेटे के शव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और पुलिस को आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार उसकी बेटियों से करवाना पड़ा । उधर मृतक रविंद्र सोनी की पत्नी प्रियंका सोनी का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष द्वारा रविन्द्र को शादी के कुछ समय से ही प्रताड़ित किया जाता था और विवाद होने की वजह से पूरा परिवार किराए के मकान में रहने लगा था । तभी अचानक रविंद्र को कैंसर हो गया था और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । जब मौत के बाद शव को घर लेकर गए तो रविंद्र के पिता ने बेटे के शव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया पुलिस के लाख मनाने के बाद भी रविंद्र का पिता नहीं माना और पुलिस को रविंद्र की बेटियों के हाथों अंतिम संस्कार कराना पड़ा । इसी बात से रविंद्र की पत्नी मैं आक्रोश व्याप्त है इसीलिए वह अस्थियों को प्रयागराज ले जाने की वजह एसपी कार्यालय लेकर पहुंच गई और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए ससुराल पक्ष पर कार्यवाही की मांग की । वहीं पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित की बात को सुनकर मामले की जांच शुरू करा दी है और जांच के बाद उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है


By - sagar tv news

16-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.