शायद कोई गैरों के साथ भी ऐसा सलूक न करे जैसा अपनों ने किया देखकर कलेजा मुंह को आ जायेगा


 

 

पहले युवक के साथ मारपीट की फिर अपने साथी के साथ उसके हाथ पैर बाँध दिए और इतने से भी जी नहीं भरा तो उसे खसीटते हुए ले गए। उसे पीटने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही भाई था। दिल दहला देने वाली ये तस्वीर बैतूल के मुलताई से सामने आयी है। जिसे देखकर शायद आपका खून खौल उठे। घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है। जहाँ एक भाई ने अपने भाई के हाथ पैर रस्सी से बांधकर उसे पीटा और फिर सीमेंट रोड पर जानवरों की तरह घसीटा। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये वीडियो ज्यादा साफ़ तो नहीं है। लेकिन इसमें आसानी से आपको समझ आ जायेगा की क्या आलम होगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। और जांच भी शुरू की। जानकारी के मुताबिक
मुलताई में तालाब के पास निवासी युवक रसीद शाह उर्फ शेरू को उसके भाई सलमान सहित परिवार के लोगों ने उसके साथ ऐसा सलूक किया। वहीँ लोगों के बीच बचाव करने पर उन्हें भी धमकाया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मारपीट की इस घटना से मोहल्ले वाले हैरान हैं। वहीँ पुलिस मारपीट करने वाले सलमान की तलाश में जुटी हुई है।


By - sagar tv news

28-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.