महिलाओं ने मांझी की तरह पहाड़ काटकर बनाया रास्ता भरने लगा तालाब


 

 

नज़रें मंज़िल पर रखें रास्ते की मुश्किलें खुद ब खुद हल होने लगेंगी। और कहते हैं। अगर मन मे तमन्ना हो तो पहाड़ को काटकर भी पानी निकाला जा सकता है। कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेल्दा के ग्रामीणों ने। छोटे से गांव अंगरोठा में महिलाओं ने पहाड़ काटकर न मुमकिन को मुमकिन करके दिखाया है। इस पंचायत की तकरीबन 100 से ज्यादा महिलाओं ने एक एनजीओ के सहयोग से लगभग 107 मीटर लंबे पहाड़ को काटकर एक ऐसा रास्ता बनाया है। जिससे उनके गांव के तालाब में अब पानी भरने लगा है। इस काम में उन्हें 18 महीने लग गए। महिलाओं की यह जीत है। पहले पहाड़ों के जरिए बरसात का पानी बहकर निकल जाता था। इस पानी को सहेज कर महिलाओं ने गांव की दशा और दिशा बदल कर रख दी है। दस साल पहले 40 एकड़ मे बुन्देलखण्ड पैकेज के तहत इस तालाब का निर्माण कार्य हुआ था। लेकिन तालाब मे बरसात का पानी पहुंचने का जरिया न होने से यह तालाब खाली पड़ा रहता था। वन विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर 107 मीटर के पहाड़ को काटा गया। अब इस 40 एकड़ के तालाब में पानी भर रहा है। सूखे हुए कुएं में पानी आ चुका है। सूखे हैंडपंप भी अब पानी देने लगे हैं। कृषि के सुनहरे भविष्य की कल्पना किसान कर रहे हैं। इन महिलाओं ने श्रमदान कर अपने गांव की खुशहाली के लिए मेहनत की।


By - sagar tv news

03-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.