अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 नौजवानो की गयी जान


 

 

गढाकोटा - मंगलवार की सुबह 3:00 बजे गढ़ाकोटा नगरपालिका अंतर्गत रामवार्ड निवासी दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है जिसमे दोनो युवा मंगलवार की सुवह 3:00 बजे  केकरा ग्राम से अपने रिस्तेदार के घर से स्कूटी क्रमांक MP 34 MF 5740 वापिस गढाकोटा आ रहे थे तभी केनरा बैक के सामने किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर बैठै दो युवाओ की मौके पर मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ओर दोनो शवो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहा सुवह दोनो शवो का डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा गया 
थाना गढाकोटा मे पदस्थ्य एवं प्रभारी के.एन अरजरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह 3:00 बजे डायल 100 पर सूचना मिली थी कि दमोह रोड पर स्कूटी सवार दो लोग पड़े हुए है तो मौके गस्त मे लगी पुलिस भी पहुंच जहा स्कूटी क्रमांक MP 34MF 5740 का चालक एवं उसके साथ सवार एक ओर व्यक्ति घायल पड़े थे जिसमे एक कि मौके पर मौत हो गई थी वही दूसरे घायल युवक की सांसे चल रही थी जिसे डायल 100 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गढाकोटा भेजा जहा डाक्टर ने उसकी जांच की ओर मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस द्वारा स्कूटी के नंबर को जब सर्च किया गया तो स्कूटी परसराम पिता नर्मदा पाडेय के नाम से रजिस्टर थी ओर मृतको के पास से मिले मोबाइलो के आधार पर जब नंबर सर्च किया गया तो शौरभ ऊर्फ गोलू पालीवाल,प्रभात पाडेय नाम पता चला दोनो गढाकोटा के रामवार्ड निवासी है ओर केकरा ग्राम से अपनी रिस्तेदारी से वापिस लौट रहे थे जिन्हे किसी अज्ञात वाहन टक्कर मार दी जिससे दोनो की मृत्यु हो गई वही ये दोनो युवक अपने अपने माता पिता की एकलौती संतान थे ओर मृतक शौरभ पालिवाल के पिता भी नही है ऐसी जानकारी लगी है

By - sagar tv news

29-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.