सुरखी में रूठे नेताओं को मनाने की कवायद तेज


 

 

एमपी उपचुनाव की 27 सीटों के उपचुनाव के संकेत मिलते ही भाजपा ने रूठो को मानने की कवायद में तेजी ला दी है। लगातार दूसरे दिन भाजपा नेता, पार्टी से असंतुष्ट बताये जा राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मनाने उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुरखी विधानसभा उपचुनाव के सह-प्रभारी और भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर और जिला महामंत्री शैलेश अग्रवाल ने राजेंद्र सिंह के निवास पर मुलाकात की। इसे सौजन्य भेंट बताया है। लेकिन चुनावी बेला में कोई भी मुलाक़ात सामान्य नहीं होती है। और खासकर तब जब किसी नेता के बगावत करने जैसे कयास लगाए जा रहे हो। वही एक दिन पहले शनिवार को भी ऐसी खबरे आई थी कि भाजपा के दो दिग्गज मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह उनके घर पहुंचे थे। जहां दोनों नेताओ ने राजेंद्र सिंह से चर्चा की थी ।
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पकड़ रखने वाले भाजपा के नेता पूर्व विधायक पारुल साहू और पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर भाजपा के कार्यक्रमों से  किनारा किये हुए है। इसकी वजह सिंधिया समर्थक नेता गोविंद सिंह राजपूत का भाजपा में शामिल होना है। अगर इनका यही रुख रहा तो गोविंद सिंह की उपचुनाव में मुश्किलें बढ़ जायँगी। फ़िलहाल पार्टी का फोकस अभी राजेंद्र सिंह को मनाने पर ज्यादा दिखाई दे रहा है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पार्टी अपने रूठे नेताओं को आखिर कब मना पाएगी ?


By - sagar tv news

07-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.