मॉडल एक्ट के विरोध में सागर जिले के खुरई कृषि उपज मंडी के कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके संबंध में अधिकारियों, कर्मचारियों ने एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार इसरार अहमद खान को सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड के आह्वान पर प्रदेश भर में मंडी कर्मचारी, अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इनकी हड़ताल का समर्थन व्यापारी संघ ने भी किया है। उन्होंने समर्थन पत्र सौंपा। कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण मंडी बंद हैं।--






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.