व्यापारी की शिकायत पर पहुंचे विधायक ने प्रशासनिक अमले को सुनाई खरी खोटी


 

एमपी के बैतूल में व्यापारियों पर की जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की चालानी कार्यवाई से विधायक नाराज़ हो गए। और जमकर विरोध करते हुए मौके पर ही अफसरों को खूब फटकार लगाई। विधायक निलय डागा ने अफसरों को चेतावनी दे डाली की अगर व्यापारियों को परेशान किया गया तो वे बाजार बंद करवा देंगे। इसके लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यहां मन की मर्जी दिल का राज चल रहा है।
दरअसल बैतूल में सरकारी अमला दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की हिदायत के साथ मार्केट में चालानी कार्रवाई कर रहा था। जिसमें चिचोली के नायब तहसीलदार कई महिला कर्मचारी और पुलिस अधिकारी शामिल थे। जब ये अमला सीमेंट रोड पर पहुंचा तो यहां दुकानों में चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान ये जनरल आइटम की दुकान पहुंचे। लेकिन दुकानदार का कहना था कि उसकी दुकान में नियम के लिहाज से चार ही ग्राहक है। वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहा है। फिर उसके खिलाफ चालान क्यो। दुकानदार ने तुरंत इसकी शिकायत कांग्रेस विधायक निलय डागा से कर दी। वो तुरंत मौके पर पहुंचे और अमले को खरी खरी सुनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा की बेवजह व्यापारियों का गला काट रहे वैसे ही लाकडाउन में धंदे खत्म हो गए है।
वहीँ अफसरों की मानें तो उस दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा था। उनके पास इसके फोटो और वीडियो भी है। विधायक को गलतफहमी है।--------शॉट/बाइट--------बैतूल से महेश चंदेल सागर टीवी न्यूज़।--------

 
 

By - sagar tv news

26-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.