ट्रक और SDM की गाड़ी की टक्कर, बाल-बाल बची एसडीएम


 

छानबीना थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है छानबीला के रुरावन गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बंडा एसडीएम शशि मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मार दी । जिसमें एसडीएम को मामूली चोटें आई है । साथ ही  एसडीएम की गाड़ी के ड्राइवर दिलीप रजक को गंभीर चोटें  आई है । गाड़ी में सवार आरक्षक भी घायल हुआ है । दोनों को इलाज के लिए बंडा स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र भेजा गया वहीं एसडीएम शशि मिश्रा को एहतियातन इलाज के लिए सागर भेजा गया ।
टक्कर कितनी जोरदार हुई होगी इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि एसडीएम की गाड़ी के ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है ।
मिली जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ में कलेक्टर का दौरा था इसी की व्यवस्थाओं को देखने के लिए एसडीएम सागर जा रही थी जहां छतरपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने क्रॉसिंग के दौरान गाड़ी में टक्कर मार दी ।
सुनील तिवारी और रवि सेन के साथ सूर्य कुमार दुबे सागर टीवी न्यूज़

By - sagar tv news

18-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.