राहुल गांधी की सभा के मंच पर लगे पोस्टर से प्रत्याशी का फोटो गायब


 
 
1236
 

 दमोह लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह के पक्ष में पथरिया विधानसभा में एक आम सभा का आयोजन किया गया था। खास बात यह थी इसमें राहुल गांधी, कमल नाथ जैसे नेताओं की मौजूदगी रही। लेकिन राहुल गांधी जिस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा के लिये आये थे । उस मंच पर लगे मुख्य पोस्टर में कॉंग्रेस प्रत्याशी की फ़ोटो नही होना चर्चा का विषय रहा । बता दे कि पथरिया के कॉलेज ग्राउंड के बाजू से हुई सभी में एक मंच बनाया गया था। जिस पर एक मुख्य कटाउट पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर में दो बड़े फोटो कमलनाथ और राहुल गांधी के लगे थे। जबकि 15 फोटो एक कतार में छोटे लगे थे। जिसमें राष्ट्रीय, प्रादेशिक, स्थानीय मंत्री, विधायक आदि के फोटो लगे थे। खास बात यह है कि इस मुख्य पोस्टर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह का फोटो नहीं था। इतना ही नहीं मंच के फ्रंट वॉटम पर लगे पोस्टर में भी उनका फोटो नहीं था। इस पोस्टर में तो उन नेताओं तक के फोटो लगे है, जिनका राजनैतिक कद भी प्रताप सिंह से काफी छोटा है। दोनों मुख्य पोस्टर से कांग्रेस प्रत्याशी की फोटो नहीं होना जनचर्चा का विषय बनी रही।


By - sagar tv news

01-May-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.