शाहगढ़ में पहुंची पुलिस की राष्ट्रीय एकता रैली का भव्य स्वागत

सागर के शाहगढ़ के हीरापुर में जिले की सीमा पर पुलिस की राष्ट्रीय एकता रैली का थाना प्रभारी ने स्वागत किया। पुलिस की राष्ट्रीय एकता रैली आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय भोपाल से 22 अक्टूबर को आयोजित हुई। जो प्रदेश भर में कौमी एकता का संदेश देने प्रत्येक जिले से होकर 31 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेगी। पुलिस की राष्ट्रीय एकता बाइक रैली में पुलिस के 40 जवान शामिल है। राष्ट्रीय कौमी एकता बाइक रैली पुलिस निरीक्षक अब्दुल सलीम खान की अगुवाई में प्रदेश के हर जिले का भ्रमण करते हुए बुधवार की शाम सागर जिले की सीमा हीरापुर पहुंची थी। जहाँ थाना प्रभारी उमेश यादव ने जानकारी दी।

 


By - sagar tv news
27-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.