देश की सबसे चर्चित सीट भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 3 लाख 60 हजार से ज्यादा वोटो के अंतर से हरा दिया है । भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा साध्वी को 865212 वोट मिले है जो कुल डाले गये वोट का 61 फीसदी है। तो कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को 501279 को वोट मिले जो डाले गये वोट का 35 फीसदी है।
बता दे की दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की चुनौती को स्वीकार किया था और कठिन सीट भोपाल लोकसभा से चुनाव लड़ा था। जिसमे उन्हें 37 दिन पहले सियासत में आई साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें हरा दिया है।