सागर- बकरीद को लेकर कलेक्टर का आदेश इन चीजों का करना होगा पालन

बुधवार को देश भर में बकरीद मनाई जाएगी। लेकिन पिछली साल की तरह इस साल भी मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज़ अदा नहीं कर पाएंगे न ही मस्जिदों में, वजह है कोरोना महामारी, इसलिए सागर प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कलेक्टर दीपक सिंह सभी को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद मनाएं। धार्मिक स्थलों में 6 लोग ही मौजूद रहेंगे, भीड़भाड़ न करें शासन के जो भी निर्देश हैं। उनका सभी का पालन करें। ईदगाह या मस्जिदों में सिर्फ 6 लोग ही नमाज़ अता करें।
वहीँ इसके अलावा जमीयत उलमा हिन्द सागर के सचिव मुफ्ती अबरार उल हक़ ने कहा की प्रशासन के साथ शांति समिति की बैठक हुई थी। जिसमें काफी चीजों को लेकर बात हुई है। उन्होंने कहा की सभी शासन की गाइडलाइन का पालन करें। वहीँ अगर कुर्बानी के सिलसिले में किसी भी तरह की परेशानी जाती है तो प्रशासन को सूचना दें या फिर उन्हें भी संपर्क कर सकते हैं।


By - sagar tv news
20-Jul-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.