नवविवाहिता ने अपने ससुराल में उठाया इतना बड़ा कदम पति देख के सन्न रह गया STVN INDIA | SAGAR TV 24X7

 

सागर जिले के खुरई के कुषाभाउ ठाकरे वार्ड में एक 21 वर्षीय नव विवाहिता नेहा यादव ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय उसका पति गायों की देखभाल करने गया था। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर कार्यवाई की। पूछताछ में पुलिस को मृतका के पति तेज सिंह ने बताया कि शादी को अभी दो वर्ष नहीं हुये है। पत्नी आने वाले शुक्रवार को अपने मायके जाने का कह रही थी। तब सोमवार को ले जाने की बात तय हुई थी। उसके पहले ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया हैं।


By - Manoj Badhwani (M.P)
08-Jun-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.