पूर्व मंत्री और पृथ्वीपुर विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौर की हालत बिगड़ने की खबर है। उनका इलाज झांसी के अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात हुई। इसके बाद शिवराज सिंह ने पूर्व मंत्री को झांसी से एयर एंबुलेंस के जरिए भोपाल लाने के निर्देश दिए हैं।
बता दे कि निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौर 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें दमोह उपचुनाव में प्रभारी बनाया था। वे दमोह में ही संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से बात की।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.