नौरादेही अभयारण्य में मिले 215 मगरमच्छ, पहली बार हुआ सर्वे || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

नाैरादेही अभयारण्य बाघ-तेंदुओं के बाद मगरमच्छाें से आबाद हाे रहा है। पहली बार हुए सर्वे में इस सेंचुरी के जलाशयाें में 215 मगरमच्छ पाए गए हैं। इनमें युवा और किशाेरवय की संख्या अच्छी खासी है। इनकी तादाद और ज्यादा हाेने का अनुमान है। नाैरादेही के जलाशयाें में पांच दिन तक सर्वे चला। अलग-अलग आयुवर्ग के हिसाब से गणना की गई। नदी, नालाें के अलावा यहां तालाब भी है। इनकी वंशवृद्धि के लिए वन विभाग तालाबाें के किनारे रेत डलवा रहा है। नाैरादेही अभयारण्य के 14 जलाशयाें में 1 से 5 मार्च तक मगरमच्छाें का सर्वे हुआ। दूरबीन के जरिए 20 लाेगाें की टीम ने अलग-अलग नदी, पाेखराें में इनकी गिनती की। इसकी सर्वे रिपाेर्ट साेमवार काे जारी की गई। मगरमच्छाें के जाे आंकड़े आए हैं, वे इनकी वंशवृद्धि काे लेकर अच्छे संकेत दे रहे हैं। सागर सीसीएफ अमित दुबे ने बताया अभयारण्य के जलाशयाें में मगरमच्छाें की अच्छी तादाद सामने आई है।


By - SAGAR TV NEWS
10-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.