मकरोनिया में बदमाशो ने की ठगी, महिला से सोने के चूड़ियां ले भागे

 

 


सागर शहर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक महिला से ठगी करने का मामला सामने आया हैं। ये संदेही सड़क पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को आदर्शनगर निवासी 70 साल की जुलेखा खान घर पर अकेली थीं। दो युवक सूटबूट में आए। उनके पास उज्जवला गैस का कार्ड था। वृद्धा से बोले कि हम लोग बर्तन चमकाते हैं। महिला उनकी बातों में आ गई। इसके बाद दोनों बदमाश बोले कि सोने-चांदी के आभूषण भी बिल्कुल नए जैसे चमका देंगे। जुलेखा सोने की जो चूड़ियां पहनी थीं। उन्हें उतरवाकर दोनों साफ करने लगे। उनसे कहा कि अंदर से गर्म पानी ले आओ, उसके बाद वे जैसे ही अंदर गई, बदमाश वहां से चूड़ियां लेकर फरार हो गए।
जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची CCTV फुटेज के आधार संदेहियों की तलाश कर रही है।


By - sagar tv news
03-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.