नगर पालिका ने खोद डाली सड़क, मकान-दुकानों में भर रही धूल, अब चुनाव बहिष्कार का ऐलान ?

 

गुना में नगर पालिका द्वारा सीवर लाइन के नाम पर खोदी गई सड़क का असर लोकसभा चुनाव के मतदान पर पड़ता दिख रहा है। खुदी पड़ी सड़क से लोग खासे परेशान हो गए हैं। व्यापारियों और जनता ने इसके विरोध में मतदान के बहिष्कार का मन बना लिया है। लोगों ने घरों और दुकानों के बाहर पंपलेट चस्पा कर दिए हैं।

 

 

 

दरअसल गुना की नई सड़क क्षेत्र में पहले से जनता सड़क को लेकर परेशान थी। अब नगर पालिका ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर यहां गहरी खुदाई कर दी। इससे चारों ओर धूल ही धूल उड़ रही है। लोगों का कहना है कि यहां पहले तो दस साल से सड़क नहीं बनी। अब खुदाई कर हमारी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

 

 

हमारे घर धूल से लाल हो गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष से लोगों ने यहां पानी छिड़काव की मांग भी रखी लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इसके बाद व्यापारियों ने मतदान बहिष्कार की रूपरेखा बनाई जो अब अभियान बनता जा रहा है। व्यापारियों का साफ कहना है कि अगर सड़क नहीं बनती है तो हम लोग वोट डालने नहीं जाएंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का निराकरण कैसे करता है।


By - sagartvnews
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.