बार-बार रखी नेताओं के आगे मांग,अनसुना करने पर मतदान का बहिष्कार,जानिए क्या हैं मांग? | sagar tv news

 

शाजापुर जिले में अभयपुर गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव का अभी से बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीण सर्विस रोड न बनने से परेशान हैं। गांव वालों ने नेशनल हाइवे पर आकर नारेबाजी की और हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग विरोध जताने आए थे। लोगों का कहना है कि सर्विस रोड की मांग हम लोग लंबे समय से कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

नेता आश्वासन तो देते हैं लेकिन बाद में भूल जाते हैं। इस बार उनकी बातों में नहीं आएंगे। न केवल इस चुनाव में मतदान का बहिष्कार होगा बल्कि आगे भी वोट नहीं करेंगे। सर्विस रोड न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब हम त​ब तक विरोध करेंगे जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर पुख्ता बात नहीं करेंगे। एनएच—3 हाइवे किनारे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। अब देखना होगा कि विकास के शोर में आइना दिखा रहे जिम्मेदारों के कान पर ​कब तक जूं रेंगती है।

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.