जंगल में ड्यूटी निभाकर लौट रहा था वन सुरक्षाकर्मी,जानिए फिर क्या हुआ पुलिया के पास? | sagar tv news

 

दमोह जिले के मड़ियादो वफरक्षेत्र में वन सुरक्षा श्रमिक की सड़क हादसे में जान जाने का मामला सामने आया है। घटना रजपुरा चौरईया मार्ग की है। वनकर्मी की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। बताया जाता है कि वनकर्मी जंगल में लगी आग को बुझाकर लौट रहा था।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक वन सुरक्षा श्रमिक राजकुमार यादव पिता मनोज यादव उम्र 30 वर्ष देर रात मड़ियादो बफरजोन के जंगल में लगी आग को बुझाकर कैम्प लौट रहा था। तभी रजपुरा चौरईया मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार वनकर्मी सड़क से नीचे पुलिया में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

 

 

 

 

वनकर्मी राजकुमार यादव वर्धा थाना मडियादो का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही रजपुरा पुलिस और पन्ना टाइगर रिजर्व का अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पंचनामा कारवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया। अधिकारियों ने बताया पूरे मामले की जांच चल रही है।

 

 

 


By - sagar tv news
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.