सागर के आदित्य सोनी बने एडीपीओ,प्रदेश में पहली रैंक हासिल की | sagar tv news |

 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित किया है। इसमें सागर के आदित्य सोनी ने पूरे प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त की है। सागर के श्रीराम नगर निवासी आदित्य सोनी ने एमपीपीएससी की सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा को पहले प्रयास में ही निकाला है। आदित्य सागर जिले के केसली ब्लाक के ग्राम टड़ा के मूल निवासी है।

 

 

 

आदित्य ने बताया कि उनके दादा स्व. काशीराम सोनी का सपना था कि मैं प्रशासनिक सेवा में अपना योगदान दूं। ईश्वर की कृपा और मेहनत से उनका यह सपना पूरा हुआ है। आदित्य के पिता राजेश कुमार सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितौरा में शिक्षक हैं और माता अंजू सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाघराज तिली में शिक्षिका हैं।

 

 

 

आदित्य ने डॉ. सर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से वर्ष 2021 में बीएएलएलबी (आनर्स) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने लगे और सफलता प्राप्त की।

 

 


By - sagartvnews
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.