सीएम की दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु की मुलाकात,समाज को बताया देश भक्त | sagar tv news |

 

 

प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार दोपहर रतलाम जिले के जावरा पहुंचे। सीएम यहां दाउदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का आशीर्वाद लेने आए। प्रदेश की जनता की तरफ से सीएम ने धर्मगुरु का स्वागत किया। धर्मगुरु ने सीएम को शाल उड़ाकर आशीर्वाद दिया। सीएम ने बोहरा समाज को देश भक्त बताते हुए देश की उन्नति व प्रगति में समाज की भूमिका को अहम बताया।

 

 

धर्मगुरु से मुलाकात के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंदसौर-जावरा लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय मौजूद रहे। बता दे कि बोहरा समाज के धर्मगुरु डेढ़ साल बाद जावरा आए है। अपने आका मौला की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में रतलाम जिले के अलावा अन्य जिलों से भी समाजजन हजारों की संख्या में यहां आए है। धर्मगुरु दो दिन जावरा में ही रहेंगे।

 

 

सीएम बनने के बाद जावरा में डॉ. यादव पहली बार आए। पूर्व में जावरा शहर में लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम का रोड शो व कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम तय था। लेकिन वह निरस्त हो गया। दोपहर में ताला नाका पर एक बंगले पर सीएम डॉ. यादव के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंदसौर-जावरा लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने धर्मगुरु सैयदना साहब से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके पहले हेलिपेड पर सीएम की आगवानी बोहरा समाज की तरफ से रतलाम समाज प्रवक्ता सलीम आरिफ (बादशाह) व जनप्रतिनिधियों ने की।

 

 

 

रतलाम आने का किया आग्रह

मुलाकात के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने धर्मगुरु से रतलाम आने का आग्रह किया। सीएम डॉ. यादव ने करीब 15 मिनट तक धर्मगुरु के साथ चर्चा की। इसके बाद वह आगर मालवा के लिए रवाना हो गए।

 

 


धर्मगुरु का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बोहरा समाज देश भक्ति के साथ समृद्धशील है व देश भक्त भी है। समाज के रोम रोम में व्यापार व्यवसाय के साथ जुड़ कर भारत की सेवा का संकल्प समाजजनों में है। समाज के धर्मगुरु का अभिनंदन है। विकास के पथ पर प्रदेश में नई गाथा लिखेंगे।

 

 

 


By - sagartvnews
03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.