Sagar-कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा ने खुरई में किए बड़े वादे, जानिए कैसी होगी विकास की तस्वीर ?

 

सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा उर्फ चंद्रभूषण सिंह बुंदेला टिकट मिलने के बाद पहली बार खुरई पहुंचे। उनके खुरई आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गढ़ौला नाका चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने सागर संसदीय क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की कमी बताई। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वे यहां बड़े उद्योग लगवाएंगे।

 

 

जिससे बेरोजगारों को काम मिल सके। हमारी कोशिश होगी कि 70 फीसदी स्थानीय लोगों को काम मिले। यहां न तो अस्पताल में डॉक्टर है और स्कूल में मास्टर हैं। इसी व्यवस्था को हमें सुधारना है। यहां एम्स जैसे हॉस्पिटल की जरूरत है। लोगों को इलाज के लिए दिल्ली—भोपाल जाना पड़ता है। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आप लोग ही मेरी ताकत हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ खड़ा रहूंगा।

 

 

 

सेवक के रूप में सबकी सेवा करूंगा। किसानों और मजदूरों का साथ देना है। नगर के महाकाली मंदिर एवं पुराने हनुमान मंदिर में उन्होंने दर्शन किए। कार्यक्रम को कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार और बीना विधायक निर्मला सप्रे सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। गौरतलब है कि खुरई पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का विधानसभा क्षेत्र है। यहां के विकास की चर्चा चारों ओर सुनाई देती है। अब देखना होगा कि गुड्डू राजा के विकास के वादों पर जनता कितना भरोसा जताती है।


By - sagartvnews
03-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.