Sagar-गहरी नींद में सो रहा था परिवार, धुंआ देख बच्चे उठाकर लगाई दौड़, जानिए क्या वजह?

 

सागर की गुरु घासीदास कॉलोनी में एक टपरिया में आग लगने की घटना आई सामने। आगजनी में घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। बच्चों की किताबें और शिक्षण सामग्री भी जल कर खाक हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गुरुघासीदास कॉलोनी का है।

 

 

 

सब्जी बेचकर गुजारा करने वाले अशोक यादव ने बताया कि बीती रात 12:30 बजे अचानक नींद खुली तो टपरिया में आग की लपटे उठ रही थीं। आनन—फानन में सो रहे छोटे बच्चो को उठाया और पत्नी सहित सभी को बाहर किया। कमरे में छोटे पालतू पशु भी थे जिन्हे सुरक्षित बाहर किया। उसके बाद अशोक ने आसपास के लोगो से मदद की गुहार लगाई तो क्षेत्र के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।

 

 

 

आग की घटना से 10 से 12 हजार रुपए का नुकसान हुआ है जिसमे बच्चो के कपड़े किताबें और घर गृहस्थी का जरूरी सामान जल कर खाक हो गया। सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। अशोक यादव ने असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने का आरोप लगाया है। पंद्रह दिन पहले भी एक टपरिया में आग लगी थी। रहवासी अफसर अली ने बताया कि 6 साल पहले उनकी टपरिया में भी आग लगा दी गई थी। यह असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है वह आए दिन किसी न किसी घटनाओं को अंजाम देते है। पुलिस ने आगजनी मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - sagartvnews
30-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.