पन्ना टाइगर रिजर्व में एक साथ आयीं डबल खुशियां दो बाघिनों ने दिए शावकों को जन्म || SAGAR TV NEWS ||

 

 

पन्ना टाइगर रिजर्व में  इनदिनों खुशियों का  माहौल है। आखिर हो भी क्यों न वहां की एक नही बल्कि दो दो बाघिनों ने बाघ शावकों को जन्म दिया है। एक बाघिन पी-141 ने 2 शावकों को जन्म दिया है तो वहीं बाघिन पी-222 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। उनकी किलकारियां पन्ना टाइगर रिज़र्व के जंगल में गूंज रही है।पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ घूम रही है। वही दूसरी बाघिन ने तीन शावको को जन्म दिया है।इसको टाइगर रिज़र्व के कर्मचारियों ने देखा है। पन्ना टाइगर रिज़र्व में  अब बाघ कुनवा बढ़ता जा रहा है अब यहां 42 बयस्क बाघ -बाघिन ओर 16 बाघ शावक सहित कुल 58 बाघ हो गए है। जो देश की धरोहर के रूप में प्रकृति की स्वच्छंद वादियाँ में विचरण कर रहे है।


By - Deepak Sharma (Panna MP)
23-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.