सुभाष घई ने मनाया 78 वां बर्थडे, पार्टी में शामिल होने पहुंचे कई सितारें,

Stvn Bollywood Deskबॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर सुभाष घई ने 23 जनवरी 2023 को अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर सुभाष ने एक सितारों से सजी पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तक शामिल हुए। इस दौरान ऐश्वर्या ब्लू सूट में नजर आईं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। ऐश्वर्या का यह लुक लोगों को काफी पसंद आया। वहीं अभिषेक बेहद हैंडसम लुक में दिखाई दिए। इस बीच ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। पार्टी में जैकी श्रॉफ का भी स्वैग देखने को मिला। इसके अलावा अनुपम खेर, अनिल कुमार ने भी शिरकत की थी।
सुभाष घई ने अपने 78वें जन्मदिन का केक भी काटा था। इस दौरान सलमान का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला। आपको बता दें कि एक समय ऐसा था, जब सलमान खान ने खुलेआम सुभाष घई को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। क्योंकि वह सुभाष की हरकत से चिढ़ गए थे। हालांकि, बाद में पिता सलीम खान के समझाने के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।


By - sagartvnews
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.