सागर -फर्नीचर दुकान में भीषण आग, जेसीबी से दीवार तोड़कर बुझाई आग

 

सागर के कैंट थाना क्षेत्र के भगवानगंज में स्थित फर्नीचर दुकान और लकड़ी के टाल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 20 फीट ऊंची आग की लपटें उठीं। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने दुकान मालिक और कंट्रोल रूम को सूचना दी। खबर मिलते ही फायर फाइटर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी में दुकान में रखा लाखों रुपए कीमत का फर्नीचर व मशीनें जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आगजनी में नुकसानी का आंकलन कर रहे हैं। वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार भगवानगंज क्षेत्र में  परकोटा निवासी अचल चौबे का लकड़ी टाल और फर्नीचर बनाने की दुकान है। शनिवार रात अचल दुकान बंद कर घर आए थे। देर रात करीब 2.30 बजे अचानक फर्नीचर बनाने की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठते और आग की लपटें देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


By - SAGAR TV NEWS
20-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.