बकरी ने जन्मा इंसानी शक्ल वाला बच्चा,देख कर आप भी यकीन नहीं करेंगे || SAGAR TV NEWS ||

 

बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले एक मेमने को जन्म दिया है। जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना है। हम बात कर रहे हैं। विदिशा जिले के सिरोंज के सेमलखेड़ी गांव की देखने में इस मेमने का मुंह इंसान जैसा दिखाई दे रहा है। जिसे देखने आसपास के लोग जमा हो गए। अलग तरह का मुंह होने के कारण बकरी भी इस मेमने को दूध नहीं पिला पा रही। ऐसे में उसे सिरिंज से दूध पिलाया जा रहा है। बताया गया की नबाब खां की पालतू बकरी ने इस मेमने को जन्म दिया है। जिसका मुंह चश्मा लगाए बुजुर्ग जैसा लग रहा है। बीते शुक्रवार को इसका जन्म हुआ था। जो खबर लिखे जाने तक जीवित है। हालांकि ऐसे विकृत बच्चे ज्यादा नहीं जी पाते। सेमलखेड़ी गांव के नबाब खां किसान हैं। उनके पास एक भैंस और 7 बकरियां हैं।
जानकारी के मुताबिक चिकित्सीय भाषा में इसे हेड डिस्पेसिया कहा जाता है। 50 हजार में से इस तरह का 1 केस होता है। ऐसे केस ज्यादातर गाय-भैंस में देखे जाते हैं। बकरियों में यह होना दुर्लभ है। ऐसे बच्चे बहुत ज्यादा नहीं जी पाते।-------


By - Sandeep Kumar Jain vidisha
13-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.