सागर- राजकीय सम्मान के साथ हुआ फ्रीडम फाईटर राम भरोसे गोस्वामी का अंतिम संस्कार

 

 

वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम भरोसे गोस्वामी का राजकीय सम्मान के साथ नरयावली नाका स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. गोस्वामी 95 वर्ष के थे और पिछले कई माह से अस्वस्थ्य चल रहे थे। मुक्तिधाम में उनके पार्थिव देह पर अपर कलेक्टर श्री अखलेष जैन ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रंध्दांजलि अर्पित की। इसी तरह सीएसपी प्रवीण अस्थाना ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रंध्दाजंलि दी।

पुलिस के जवानों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सलामी दी गई। इसके पश्चात उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र श्री गिरिराज गोस्वामी ने अपने स्व. पिता को मुखग्नि दी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन, रिष्तेदार और बडी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे

 
अपने युवा काल से ही अंग्रेजों को देश छोड़ने के लड़ते रहे राष्टपिता महात्मा गांधी जी से प्रेरित होकर स्वर्गीय रामप्रसाद गिस्वामी कई दफा जेल  भी गय जब देश आजाद हुआ तो उन्होंने पुलिस की नोकरी कर फिर देश की सेवा की ओर डीएसपी पद पर रिटायर्ड हुये स्वर्गीय रामप्रसाद गिस्वामी अपने पीछे तीन पुत्र और एक लड़की और भरापूरा परिवार को छोड़ अंतिम सांसे ली आज जब उनका पार्थव शरीर उनके घर आया तो हजारों लोगों ने अपनी नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी

वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम भरोसे गोस्वामी के निधन परशहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पूरे सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा और पुष्पमाला अर्पित कर अंतिम सलामी दी।

By - SAGAR TV NEWS
12-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.