सागर-जनपद सीईओ के सरकारी आवास में चोरी,लाखों के गहने चुरा ले गए चोर || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में चोर कितने बेख़ौफ़ हैं इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है की वो सरकारी अधिकारी के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला सामने आया सागर जिले के खुरई से जहां पॉश इलाके में मालथौन के सीईओ के सूने सरकारी निवास को चोरों ने निशाना बनाया है। जहाँ से वो लाखों के जेवर चोरी कर ले गए हैं। दरअसल मालथौन के जनपद सीईओ खुरई में ही सरकारी निवास पर रहते हैं। दीपावली पर परिवार समेत अपने घर रीवा गए थे। पीछे से चोरों ने सूने घर पर धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब वे वापस लौटे तो ताले टूटे पाए गए, वहीं जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही खुरई शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खुरई के सबसे पॉश इलाके ऑफिसर कॉलोनी में सभी अधिकारियों के निवास हैं। ऐसे में यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले साल भी यहां पर न्यायाधीश के घर में चोरी हुई थी। अब इस घटना से फिर सवालियां निशान लग रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
घटना को लेकर जनपद पंचायत सीईओ संजय सिंह ने बताया वह 22 अक्टूबर को दिवाली मनाने अपने घर गए थे। 27 अक्टूबर की सुबह जब वह अपने खुरई स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचे तो दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। जब वह अंदर पहुंचे तो अलमारी के लॉकर टूटे थे अलमारी में रखा करीब 10 तोला सोना गायब है।--------


By - Sagar tv news
27-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.