सागर-दशहरे पर कटरा बाजार में चार और तीन पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

 

सागर में दशहरा पर्व के चलते मुख्य बाजार में यातायात की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दुर्गा विसर्जन और दशहरा के चलते कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमक मंडी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया, भगवानगंज तिराहा पर लोगों की भीड़ होगी।
भीड़ को ध्यान रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर का यातायात सुचारू करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसमें बुधवार दोपहर 2 बजे से दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम खत्म होने तक तीन पहिया वाहन चार पहिया वाहन, छह पहिया वाहनों का कटरा बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर शाम 5 बजे से या फिर झांकियों की स्थिति को देखते हुए रोका जाएगा।
प्रतिबंधित वाहन तीन मढि़या, राधातिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं की जा सकेगी। कटरा से तीनबत्ती तक जो वाहन सड़क किनारे पार्क किए गए हैं।


By - SAGAR TV NEWS
04-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.