बेबस नदी में अचानक आई बाढ़ नदी पार करते समय ट्रैक्टर पानी में डूबा

 

दमोह जिले के पथरिया क्षेत्र से होकर निकली बेबस नदी में अचानक बाढ़ आने से लोगों के सामने परेषानी खडी हो गई है। बताया गया कि इसी समय लुहर्रा सेमरा गांव में रहने वाला किसान अरविंद सिंह अपने ट्रैक्टर के साथ नदी पार कर रहा था, तभी वह पानी में डूब गया। जिससे वह घबरा गया और अपने ट्रैक्टर को बचाने के लिए वह जददोजहद करने लगा। बताया गया कि उसने गांव के लोगों ने रस्सी मंगवाई और उसे ट्रैक्टर से बांध दिया। ताकि ट्रैक्टर पानी के बहाव में बह ना जाए। बताया गया कि पंचम नगर डैम के गेट खोल दिए जाने से इससे जुडी नदियों में बाढ़ आ गई थी। बेवस नदी भी उसी से जुडी है।


By - SAGAR TV NEWS
24-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.