सागर-पानी सप्लाई का काम कर रही टाटा कंपनी पर पैनाल्टी,मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिए निर्देश

 

सागर के लोगों को 24 घंटे सातों दिन पानी की सप्लाई की जा सके इसके लिए बीते कई टाटा कम्पनी काम कर रही है। जिस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पैनाल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने साफ़ तौर से निर्देश दिए कि सागर को 24 घंटे 365 दिन पानी सप्लाई करने के लिए टाटा कंपनी को कार्य दिया गया था। लेकिन ये काम समय सीमा में नहीं किया गया। जिस वजह से तत्काल प्रभाव से पेनल्टी लगाएं और शोकाज नोटिस जारी किया जाए। इसके अलावा उन्होंने निर्देश देते हुए कहा की स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा किए जा रहे शहर विकास के निर्माण कार्यों के लिए सभी काम पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाएं और उन्हें समय सीमा में पूरा भी करें। मंत्री भूपेंद्र सिंह शुक्रवार को सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचे थे जहाँ उन्होंने बैठक लेकर जरुरी निर्देश दिए।


By - Sagar tv news
26-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.