लड़के-लड़कियों को इस तरह देख हैरान रह गई पुलिस || STVN INDIA ||
होटल में पहुंची भारी संख्या में पुलिस लड़के-लड़कियों को इस तरह देख हैरान रह गई
9 जोड़े लड़के-लड़कियों को होटल के कमरे से पकड़ा
होटल में लम्बे समय से चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पहुंचकर पुलिस ने छापा मार दिया। और मौके से 9 जोड़े लड़के लड़कियों को अप्पतिजनक हालत में में पकड़ा। कार्यवाई बिहार के मोतिहारी जिले के मेहसी और चकिया पुलिस ने की। दरअसल मेहसी पुलिस को सूचना मिली थी की थाना अंतर्गत हरपुर नाग के पास नेशनल हाइवे 27 किनारे होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलते ही चकिया एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई और बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने छापेमारी की, और मौके से 9 जोड़े लड़के लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। पुलिस ने होटल संचालक शंभु साह को भी गिरफ्तार किया। जांच पड़ताल में सामने आया की होटल के एंट्री रजिस्टर में गिरफ्तार युवक युवतियों का ना तो नाम की इंट्री की गई थी, न हीं कोई पहचान पत्र लिया गया था। इन सभी ने 500 से लेकर 1000 रुपये में रूम बुक किया था। पुलिस ने 9 अलग-अलग रूम से इन लोगों को पकड़ा। कमरों से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार युवक युक्तियां आसपास और पड़ोसी जिला मुज्जफरपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया की होटल को सील कर दिया है। गिरफ़्तार होटल संचालक समेत सभी युवको को जेल भेज दिया है।