सागर- भाजपा प्रत्याशी ने जीत के बाद वार्डवासियों का जताया आभार,जनता काफी खुश

 

नगरीय निकाय चुनाव में सागर नगर निगम के लिए हुए चुनाव में भाजपा का अच्छा खासा दबदबा रहा है। यहाँ इस बार और ज्यादा पार्षद जीतकर आये हैं। 48 वार्ड पार्षदों में से 40 भाजपा के पार्षद जीते हैं। वहीं बरियाघाट वार्ड 41 से भारतीय जनता पार्टी की वैदेही पुरोहित ने जीत हासिल की है वो पहली दफा चुनावी मैदान में थी जनता ने उन पर पूरा विश्वास और समर्थन देते हुए पार्षद बनाया है। जीत मिलने के बाद उन्होंने सर्टिफिकेट हासिल किया। इसके बाद सबसे पहले वो वार्ड में पहुंची और जनसम्पर्क करते हुए घर-घर जाकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेकर सभी का आभार व्यक्त किया। जब वैदेही पुरोहित वार्डवासियों से मिलने पहुंची तो सभी ने उनका फूलमाला और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनके समर्थक खुशी से नाचते हुए भी नज़र आये।
बता दें की भाजपा की नव निर्वाचित पार्षद वैदेही पुरोहित का वार्ड से गहरा नाता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने 28 सालों तक वार्ड वासियों की सेवा की जिसके चलते उन्हें लोग दीदी के नाम से पुकारते हैं। वहीं अब राजनीति में आकर उन्होंने जनसेवा करने का बीड़ा उठाया है। उनकी इस जीत से वार्डवासी भी काफी खुश हैं


By - SAGAR TV NEWS
18-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.