सागर-सावन के पहले सोमवार पर बहेरिया शिव शक्ति धाम में उमड़ी भीड़

सागर-सावन के पहले सोमवार पर बहेरिया शिव शक्ति धाम में उमड़ी भीड़

सावन सोमवार पर बहेरिया में
भोलेनाथ के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

सबसे पवित्र महीनों में से एक सावन इस महीने की शुरुआत हो गयी है। सावन के पहले सोमवार के मौके बहेरिया स्थित शिव शक्ति धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। जहाँ भक्तों ने फूल बेलपत्र और पंच अमृत से भगवान शिव का अभिषेक किया। साथ ही भजन कीर्तन और अपने तरीके से बाबा भोलेनाथ की भक्ति की। गौरतलब है की शिव शक्ति धाम में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के अलावा द्वादश ज्योतिर्लिगों के दर्शन भी होते हैं। साथ ही मंदिर प्रांगण में कि गई साज सज्जा और प्राकृतिक वातावरण की वजह से मंदिर की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं। आम दिनों में तो यहां भीड़ रहती ही है वहीं सावन के मौके पर भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए यहां सुबह से ही श्रद्धालु पहुँचने लगते हैं। सावन सोमवार पर यहां का नज़ारा देखने लायक होता है।
इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनज़र और यातायात प्रभावित न हो इसके लिए बहेरिया थाने का पुलिस बल तैनात किया गया था।


By - SAGAR TV NEWS
18-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.