सागर-वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा || SAGAR TV NEWS ||

 

नगरीय निकाय चुनाव के बीच नेताओं के दल बदलने के दौर लगातार जारी है। वहीं सागर के भाजपा कार्यालय में नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सागर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुनील जैन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रनिर्माण की नीतियों, मंत्री भूपेंद्र सिंह की प्रेरणा और विधायक शैलेंद्र जैन की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं।
गौरतलब है की इन दिनों एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने वाले नेताओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
वहीं इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर्भुज सिंह राजपूत के नाती रितेश राजपूत ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। काफी सोच विचार के बाद उन्होंने ये फैसला लिया।


By - Sagar tv news
20-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.