एक व्यक्ति के साथ आखिर लोगों ने ऐसा क्यों किया अब ढूंढ रही पुलिस ! || SAGAR TV NEWS ||
एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी इसके बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। घटना जबलपुर जिले के कुण्डम थाना क्षेत्र से सामने आयी है। घटना के बाद सनसनी फ़ैल गयी। इस बात की जानकारी मिलते ही एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक उचेहरा खेरमाई मढिया गांव के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम वहां पहुंचे और मुआयना किया। यह शव सुनील बरकडे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की बाटी रात सुनील बरकडे को गॉव के मन्नू उलाडी, फूलसाह और गॉव के अन्य लोग ले गये थे। जहाँ उसके साथ मारपीट कर खेरमाई मढिया की तरफ ले गये वहाँ भी लाठी, डण्डो और पत्थरों से मारपीट की और मौत हो जाने पर सुनील के शव को पेड़ से लटका दिया। फिलहाल एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।