सागर में विधायक कप का शुभारंभ खिलाडियों ने दिखाया किया खेल प्रदर्शन

सागर विधानसभा क्षेत्र में नगर विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा आयोजित दो दिवसीय विधायक कप खेल महोत्सव 2022 का शुभारंभ हो गया है। इसका आयोजन पीली कोठी के बाजू में स्थित वाल्सल्य खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संभागायुक्त मुकेश शुक्ला मौजूद थे। इस खेल महोत्सव में कई सारे खेल आयोजित किये गए जिसमें कबड्डी, बॉलीबाल, कुश्ती, बैडमिंटन, शतरंज, तैराकी, कूडो, ताईक्वांडो, टेबिल टेनिस, बास्केटबॉल जैसे खेलों का आयोजन बालक/बालिक (स्कूल) और महिला/पुरूष (ओपन) शामिल हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने हर खेल के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे परिचय लिया। विधायक बोले की पिछले सालों की तरह इस साल भी एक बहुत बड़े खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल आज के समय की मांग है। इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से वे प्रदेश और देश स्तर पर अपना हुनर दिखाते हुये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन करते हैं।


By - || SAGAR TV NEWS ||
12-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.