विरोधियों पर बरसे मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले बस चले तो जेसीबी से रोड उखाड़ दें, किला गिरा दें

 

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सागर जिले के खुरई में विकास विरोधियों पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा की इन तत्वों का बस नहीं चल रहा अन्यथा वे तो जेसीबी से रोड उखाड़ दें, किला गिरा दें। वे जितना तोड़ेंगे हम उससे ज्यादा बनाएंगे। नपा सीएमओ को खुरई में दस और सेल्फी प्वाइंट बनाने का आदेश दिया है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया होता तो किसी एक भी कांग्रेसी को खरोंच तो आई होती। मगर किसी कांग्रेसी को चोट नहीं आई। हमने एक कांग्रेसी नेता का वीडियो देखा था, ऐसा लग रहा था जैसे कोई शैतान, साधू बन गया हो। मंत्री बोले की जब प्रदेश में 15 महीने कमलनाथ की सरकार थी, तब लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किसने किया था, यह खुरई के लोग जानते हैं। लेकिन अब वे दिन गुजर गये। अब गुण्डागर्दी नहीं बल्कि क्षेत्र का विकास चलेगा।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
29-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.