सागर- कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान पर मंत्री भार्गव का तंज कांग्रेस ख़त्म हो चुकी !
मध्य प्रदेश में एक फरवरी से कांग्रेस घर चल घर-घर चलो अभियान शुरू कर रही है। जिस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने तंज कसा हैं। मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कांग्रेस में बचा क्या है। खत्म हो चुकी है। दरअसल ये बयान उन्होंने सागर जिले के रहली में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के बाद दिया। बता दें की कांग्रेस प्रदेश में एक फरवरी से 28 फरवरी तक घर चलो ,घर-घर चलो अभियान चला रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री से लेकर विधायक और पार्टी के पदाधिकारी घर-घर दस्तक देकर नए सदस्य बनाएंगे, इसके तहत ब्लाक जिला स्तर पर जनता से सीधा संवाद और संपर्क भी स्थापित किया जायेगा। यही नहीं इससे पहले पूर्व सीएम उमा भारती के एमपी में शराबबंदी वाले बयान के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा था की अगर उमा भारती आंदोलन करती हैं तो हम उन्हें रथ और वाहन उपलब्ध कराएँगे। इस पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा की ये सब चुटकुलेबाजी राजनीति में होती रहती हैं। जिन्हे अहमियत नहीं देता।