सागर- दहेज के लिए शादी तोड़ी नहीं आएगी बेटी की बारात

सागर में एक बेटी की बारात आते-आते रुक गई। बारात आज आनी थी, लेकिन लड़की के पिता दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके। लालची लड़के और उसके परिवार वालों ने लगुन पर 2 लाख रुपए और बाइक मांगी थी। लड़की के परिवार वालों ने असमर्थता जताई तो लड़के ने शादी से मना कर दिया। बेटी के हाथ पीले करने की खातिर पिता ने कर्ज लेकर बाइक खरीदी। दूल्हे के परिवार के हाथ-पैर जोड़े और घर पर मेहमान आ जाने की दुहाई दी, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। उन्होंने बारात लाने से मना कर दिया। बेटी की शादी की तैयारी में मजदूर पिता पर 3 लाख रुपए का कर्ज हो गया।
वधु पक्ष ने मोतीनगर थाने में वर पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने कार्ड बांटने से लेकर मैरिज गार्डन तक बुक कर दिया था। रिश्तेदारों का घर आना भी शुरू हो गया। पप्पू बसोर निवासी काकागंज वार्ड ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। 23 वर्षीय बड़ी बेटी मोहनी की शादी दो साल पहले कटनी के मंगलनगर निवासी अमित बैन के साथ तय हुई थी।
अमित प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करता है। मेरी बेटी 12वीं पास है। 20 जनवरी को शादी होने वाली थी। घर में खुशियों का माहौल था। इसी बीच 15 जनवरी को हम रिश्तेदारों के साथ लगुन चढ़ाने कटनी पहुंचे। यहां अमित और उसके पिता हीरालाल ने दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक की मांग की। उस समय रुपयों की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद दहेज नहीं देने की बात पर उन्होंने अभद्रता कर लगुन वापस कर रिश्ता तोड़ दिया।


By - sagar tv news
20-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.