सागर-भाजपा नेता राजेंद्र सिंह को निगम मंडल में उपाध्यक्ष बनाने की ये है बड़ी वजह

शिवराज सरकार द्वारा निगम मंडलों में की गई नियुक्तियों में सागर से वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति चौंकाने वाली नहीं है। दरअसल सुरखी उपचुनाव के दौरान भाजपा ने जब कांग्रेसी से आए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को चुनाव मैदान में उतारा था तो प्रचार के शुरुआती दिनों में राजेंद्र सिंह ने चुप्पी साध ली थी और वे घर पर ही बैठ गए थे।
इस बीच संगठन ने उन्हें मना कर पार्टी के प्रचार में उतारा, जिसके बाद मोकलपुर ने पूरी ताकत के साथ प्रचार किया और उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज भी की। पार्टी में चर्चा चली थी कि संगठन ने उस समय मोकलपुर से कहा था कि आप काम करिए संगठन आपकी चिंता करेगा। अब उपचुनाव के पूरे 14 माह बाद संगठन ने अपना वादा निभाते हुए उन्हें निगम मंडल में उपाध्यक्ष बनाया है।


By - sagar tv news
25-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.