आधी तूफान ने मयाया तांडव, कई पेड़ हुए धराशायी, घरों के उड़े टीन, पानी ही पानी


 

प्रदेश में बदले मौसम का असर दमोह में भी दिखाई दिया। सुबह से दोपहर तक मौसम में भारी गर्मी रही और दोपहर के बाद बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। शाम 5 बजे मौसम अचानक बदला और आंधी तूफान के साथ बारिश ने कोहराम मचा दिया। मौसम से ग्रामीण इलाकों समेत शहरों में पेड़ धराशायी हो गए। ओव्हर ब्रिज पानी से भर गए। चारों तरफ जनजीवन अस्त—व्यस्त दिखाई दिया। करीब 1 घंटे तक आंधी ने तबाही मचाई। दमोह जिले के पथरिया क्षेत्र में करीब 5 बजे से लगातार बारिश हुई। तेज आंधी-पानी के साथ कई स्थानों कई स्थानों पेड़ गिरे। कई स्थानों पर लोग बारिश का मजा लेने के लिए लोग बरसते पानी में भगते दिखे।

 

वहीं तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़ भी सड़क पर गिरे। इससे आवागमन अवरुद्ध हुआ। कुछ क्षेत्रों में गेहूं उठाव न होने से बारिश से नुकसान हुआ। बारिश के कारण हुई वैसे ही मौसम में कुछ ठंडक घुलने से थोड़ी राहत मिली। जिले में सोमवार को सुबह तेज धूप थी। लेकिन काले बादल आसमान में डेरा जमाए हुए थे। पथरिया में दोपहर करीब 5 बजे से मौसम ने बदलाव शुरु किया और फिर दोपहर को जिले में बारिश के साथ आधी चली। इसके बाद भी बादल छाए रहे। शाम तक काले बादल छाए रहे। पथरिया क्षेत्र के  दो परिवारों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोग साथ अपने घरों के अंदर थे। लेकिन अचानक आंधी से लोग भर्रा उठे।

 

पथरिया के वार्ड क्रमांक 7 एवं एक अन्य वार्ड में अलग-अलग दो जगह पर मकान धराशायी हो गए। जिसमें परिवार के साथ रहने वाले कई लोग घायल हो गए। सभी को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है। इसके अलावा इसी दौरान बिजली सप्लाई बंद होने से अंधेरा छा गया। तेज आंधी तूफान के बाद विद्युत के तार कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गए जगह-जगह से बिजली के पोल टूट गए एवं मुख्य मार्गों के बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। शाम 5 बजे से गुल हुई बिजली रात 8 बजे चालू हो सकी।


By - sagarttvnews

16-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.