सागर-ईनामी आरोपी बबलू कमानी को जेल भेजा गया,पुलिस ने किया था गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||
सागर शहर के बहुचर्चित इमरान कांड मामले में फरार आरोपी बबलू कमानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में फरार चल रहे BJP के पूर्व पार्षद आरोपी बबलू कमानी को गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी बबलू को जेल भेज दिया है। आरोपी गोपालगंज थाने के पास पहुंचा था। तभी गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि एक साल पहले भाजपा के पूर्व भाजपा पार्षद नईम खान के बेटे इमरान उर्फ बादशाह खान शुक्रवारी टौरी की सड़क पर गोली मार मर्डर कर दिया था । इसी मामले में आरोपी बबलू फरार था